Get App

Sudhanshu Pandey: 'मेरा नाम लेकर फेम पा रहे एक्टर...', अपूर्वा के इस बयान पर सुधांशु पांडे ने किया पलटवार

Sudhanshu Pandey-Apoorva Makhija: टीवी एक्टर सुधांशू पांडे ने हाल में ही एक फिर अपूर्वा मखीजा की क्लास लगा दी। एक्टर ने कहा कि मुझे अपनी उपस्थिति को दर्ज कराने के लिए विवादों में रहने की जरूरत नहीं हैं। सुधांशु पांडे ने अपूर्वा मुखीजा को खुदकी बनाई इमेजनरी दुनिया से बाहर क्या हो रहा है देखने की नसीहत भी दी।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 10, 2025 पर 4:01 PM
Sudhanshu Pandey: 'मेरा नाम लेकर फेम पा रहे एक्टर...', अपूर्वा के इस बयान पर सुधांशु पांडे ने किया पलटवार

करण जौहर के लेटेस्ट शो द ट्रेटर्स (The Traitors) ने खूब विवाद खड़े किए हैं। शो में बॉलीवुड, टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया से कई नामी चेहरे शामिल हुए थे। कंटेस्टेंट में अपूर्व मखीजा (Apoorva Makhija) का नाम भी शामिल है। सुधांशु और आपूर्वा के बीच जुबानी जंग का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है। पहली बार दोनों के बीच अनबन तब हुई जब एक्टर ने आशीष विद्यार्थी जैसे सीनियर एक्टर बदतमीजी करने पर अपूर्वा की क्लास लगाई और उन्हें अपनी भाषा को सुधारने को कहा।

सुधांशु पांडे ने कहा था कि, "आप उनके बारे में उनकी पीठ पीछे किस तरह से बात कर रहे हैं? यह आपके बारे में क्या बताता है? प्लीज मुझे बताएं। क्या यह जेन जी है? क्या हमें यही सब अच्छा लगता है? नहीं, मुझे अफसोस है। मुझे लगता है कि यह सबसे बकवास चीजें हैं। यह हमारे समाज पर एक अभिशाप हैं। मेरे भी बच्चे हैं और वे भी Gen-Z हैं पर वे दूसरों का सम्मान करते हैं।"

वहीं सुधांशु पांडे के बयान के बाद अपूर्वा मखाजी ने भी अपना एक बयान जारी किया था। अपूर्वा ने एक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह मेरा नाम लेकर फेमस होने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस पर फिर एक्टर ने अपूर्वा की क्लास लगा दी है। सुधांशु ने हाल में ही एक बयान जारी किया और कहा- मेरा करियर तब से है, जब कुछ लोग इस दुनिया में एक्जिस्ट भी नहीं करते थे। मैं बहुत बड़ी-बड़ी मैग्जीन और पेपर के फ्रंट पेज पर आ चुका हूं। ये क्लिक बिट के सहारे करियर चलाने वाले लोग और थमंमेल पर करियर बनाने वाले लोगों को जरिए मैं फेम पाउंगा।

एक्टर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं समझ नहीं पाता कि लोग इतने मुखौटे लेकर आसानी से कैसे रह लेते हैं। शो से बाहर आकर उसने मुझसे माफी मांगी थी और मैंने भी चीजों को जाने दिया था। वहीं कैमरा ऑन होते ही बदतमीजी शुरू हो जाती है। रही बात फेम की तो मुझे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विवादों की जरूरत नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें