‘द बंगाल फाइल्स’ इन दिनों बहुत चर्चा में है। यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रिलॉजी की तीसरी और आखिरी फिल्म है। इससे पहले उनकी द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और इन फिल्मों ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर किया। इस बार की फिल्म 1946 में हुए कलकत्ता दंगों पर आधारित है, जिसे डायरेक्ट एक्शन डे कहा जाता है। ये एक बहुत दुखद और महत्वपूर्ण घटना थी, लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उस समय हालात बिगड़े और आम लोगों की जिंदगी पर इसका गहरा असर पड़ा।