Get App

Bigg Boss 19: फरहाना पर खूब बरसे सलमान खान, घर से निकालने की दे दी धमकी! जानें वीकेंड के वार में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान ने सबसे पहले अमाल को पूरे हफ्ते आलस और सोने की आदत पर डांट लगाई और पूछा कि वे घर में एक्टिव क्यों नहीं रहते हैं। अमाल ने गलती मानते हुए माफी मांगते हुए कहा की अब से वो एक्टिव रहेंगे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 06, 2025 पर 11:22 PM
Bigg Boss 19: फरहाना पर खूब बरसे सलमान खान, घर से निकालने की दे दी धमकी! जानें वीकेंड के वार में क्या-क्या हुआ
आइए जानते हैं आज शो में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। घरवालों में हर दिन किसी ना किसी चीज को लेकर लड़ाई होती रहती है। वहीं आज 'बिग बॉस 19' के दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड सलमान खान ने जमकर घर वालों की क्लास लगाई। आज शो में सलमान ने फरहाना भट और नेहल चुडासमा को अभिषेक बजाज वाली घटना को जरूरत से ज्यादा तूल देने पर फटकार लगाई, साथ ही कुनिका सदानंद से कप्तानी छोड़ने की वजह पर भी सवाल उठाए है।

इसके साथ ही सलमान ने अमाल मलिक को दिन में सोने की आदत पर भी सख्त लहजे में समझाया। आज शो में कुनिका के बेटे ने एंट्री हुई, जिसे देखकर कुनिका इमोशनल हो गई। आइए जानते हैं आज शो में क्या-क्या हुआ।

सलमान ने अमाल को दी हिदायत

एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान ने सबसे पहले अमाल को पूरे हफ्ते आलस और सोने की आदत पर डांट लगाई और पूछा कि वे घर में एक्टिव क्यों नहीं रहते हैं। अमाल ने गलती मानते हुए माफी मांगते हुए कहा की अब से वो एक्टिव रहेंगे। इसके बाद सलमान ने घरवालों को अपशब्द बोलने से बचने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कुनिका से कप्तानी छोड़ने की वजह पूछी, जिस पर उन्होंने बताया कि ज्यादातर सदस्य उनके खिलाफ थे और तान्या मित्तल ने उन्हें ताना भी मारा था। वहीं सलमान ने नेहल को तान्या से बिना वजह बहस करने और उन्हें अपमानजनक बातें कहने के लिए फटकार लगाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें