Get App

The Raja Saab OTT Release Date: 'द राजा साब' का जलवा, प्रभास-संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी 6 फरवरी को इस ओटीटी पर होगी रिलीज

The Raja Saab OTT Release Date: प्रभास और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द रजा साब' अब थिएट्रिकल रिलीज के बाद ओटीटी दर्शकों के लिए आ रही है। निर्देशक मरुति की यह फैंटेसी हॉरर कॉमेडी 6 फरवरी 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, जो संक्रांति के बाद भी फैंस का उत्साह बरकरार रखेगी।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 9:53 AM
The Raja Saab OTT Release Date: 'द राजा साब' का जलवा, प्रभास-संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी 6 फरवरी को इस ओटीटी पर होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की जोड़ी अब दर्शकों को एक नए अंदाज में हंसाने और डराने के लिए तैयार है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ का ओटीटी प्रीमियर 6 फरवरी को जियोहॉटस्टार पर होने जा रहा है। यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण है, जो दर्शकों को एक साथ रोमांच और मनोरंजन का अनुभव देने का वादा करती है।

कहानी का रोमांचक ट्विस्ट

फिल्म में प्रभास नाना गंगम्मा (जरीना वहाब) की देखभाल करने वाले नाती राजासाब बने हैं, जो अल्जाइमर से जूझ रही दादी के पति कनकराजू की तलाश में निकल पड़ते हैं। हैदराबाद पहुंचकर उन्हें बेसी (निधि अग्रवाल) से प्यार हो जाता है, जबकि भैरवी (रिद्धि कुमार) चोर की पोती बनकर उनकी मदद करती है। सफर एक भुतहा हवेली तक पहुंचता है, जहां खुलासा होता है कि दादा ही दुर्भाग्य का सूत्रधार हैं। सुपरनैचुरल जाल में फंसकर वे एक्सॉर्सिस्ट पद्मभूषण को बुलाते हैं, लेकिन अंत में प्रभास अपनी छिपी शक्ति से समानांतर दुनिया रचकर दुश्मन को हरा देते हैं। मिस्ट्री जॉकर जैसी फिगर के साथ खत्म होती पटकथा सस्पेंस छोड़ जाती है।

स्टार कास्ट का दमदार मेल

संजय दत्त हिप्नोटिस्ट, साइकियाट्रिस्ट और एक्सॉर्सिस्ट बने हैं, जो दादी के सपनों में डर पैदा करते हैं। मलविका मोहनन तेलुगु डेब्यू कर रही हैं, तो बोमन ईरानी खास भूमिका में। थमन एस का संगीत, कार्तिक पलानी का कैमरा और राजीव का प्रोडक्शन डिजाइन इसे विजुअल ट्रीट बनाते हैं। ट्रेलर में जंप स्केयर्स, हास्य और प्रभास का जोकर अवतार फैंस को बांध लेते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें