Get App

'सुबह उठा तो पता चला वह...' दिव्या भारती की मौत से टूट गए थे शाहरुख खान, खुद बताई थी ये बात

Divya Bharti: दिव्या भारती बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक थीं। सिर्फ 19 साल की उम्र में उनके अचानक निधन से पूरा देश हैरान रह गया। शाहरुख खान ने अपनी पहली फिल्म 'दीवाना' में दिव्या के साथ काम किया था। शाहरुख खान आज भी दिव्या भारती को याद करते हुए उनकी काफी तारीफ करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 6:40 PM
'सुबह उठा तो पता चला वह...' दिव्या भारती की मौत से टूट गए थे शाहरुख खान, खुद बताई थी ये बात
शाहरुख खान आज भी दिव्या भारती को याद करते हुए उनकी काफी तारीफ करते हैं

Divya Bharti: दिव्या भारती बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक थीं। दिव्या भारती महज 19 साल की उम्र में 5 अप्रैल 1993 दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस की अचानक हुई मौत से फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरा देश हैरान था। लोग आज ही दिव्या भारती को याद करते हैं। इतनी कम उम्र में भी उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बना ली थी। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने दिव्या भारती के साथ अपनी पहली फिल्म 'दीवाना' (1992) में साथ में काम किया था।

शाहरुख खान आज भी दिव्या भारती को याद करते हुए उनकी काफी तारीफ करते हैं। शाहरुख खान ने दिव्या भारती को याद करते हुए एक बार कहा था, "एक शानदार एक्ट्रेस थीं। वो बाकी कलाकारों से बिल्कुल अलग थीं, जैसे मैं खुद को अलग मानता था।"

दिव्या भारती ने क्या कहा था

एनडीटीवी के एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने दिव्या भारती को याद करते हुए कहा था कि वो खुद एक "सीरियस स्वभाव वाले इंसान" हैं, जबकि दिव्या "बिलकुल मस्तमौला और मजेदार लड़की" थीं। शाहरुख ने बताया, "मुझे याद है कि मैं सी रॉक होटल से बाहर आ रहा था और दिव्या से मिला। उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा, 'तुम सिर्फ एक एक्टर नहीं हो, तुम तो एक इंस्टीट्यूशन हो।' उनकी ये बात मुझे बहुत छू गई... उस समय मुझे इसका गहरा मतलब समझ आया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें