Eleven OTT Release: नवीन चंद्रा की एक दमदार तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म 'इलेवन' अपने हिंदी भाषा में ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। लोकेश अजल्स द्वारा लिखी और निर्देशित ये फिल्म 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना मिली और दर्शकों ने भी इसे पसंद किया था। अगर आप इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे तो अब आप इसे ओटीटी देख सकते हैं। 'इलेवन' फिल्म सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इन्वेस्टिगेशन ड्रामा में शामिल हो गई है। नवीन चंद्रा की तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म अब JioHotstar पर हिंदी में स्ट्रीम हो रही है।
