Get App

Emraan Hashmi: बॉलीवुड के पुरुष असुरक्षित क्यों? इमरान हाशमी ने 'एनिमल' की सफलता पर खोली पोल

Emraan Hashmi: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल की थी। आलोचनाओं और विवादों के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को खींचने में कामयाब रही। हाल ही में अभिनेता इमरान हाशमी ने इस पर खुलकर बात की और बताया कि आखिर क्यों एनिमल जैसी फिल्में इतनी बड़ी हिट साबित होती हैं। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के पुरुष कलाकारों की मानसिकता पर भी तीखा बयान दिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 8:33 AM
Emraan Hashmi: बॉलीवुड के पुरुष असुरक्षित क्यों? इमरान हाशमी ने 'एनिमल' की सफलता पर खोली पोल

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, लेकिन इसके पीछे की वजह क्या थी? एक्टर इमरान हाशमी ने हाल ही में न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में इस सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आजकल थिएटर्स में 'हाइपरमैस्क्यूलाइन' यानी अतिरिक्त मर्दाना किरदार वाली फिल्में ही चल रही हैं, जिन्हें लोग 'टॉक्सिक' कहकर ट्रोल करते हैं, लेकिन टिकट खरीदने वाले तो उसी के लिए लाइन लगा रहे हैं।

इमरान ने 'एनिमल' का उदाहरण देते हुए बताया, "फिल्म के खिलाफ 'वोक ब्रिगेड' ने खूब बवाल मचाया। सोशल मीडिया पर हंगामा हुआ, लेकिन असलियत ये थी कि लाखों पुरुष खुद को उसमें देख पाए। इसलिए ये इतना हिट हुई।" उनका मानना है कि ये कोई नई बात नहीं है। 70-80 के दशक में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना जैसे सितारों की फिल्में जैसे 'दीवार' और 'त्रिशूल' भी इसी फॉर्मूले पर बनीं और सुपरहिट रहीं है। आज भी दर्शक वैसा ही कंटेंट चाहते हैं, भले ही आलोचना हो।

उन्होंने यह भी माना कि एनिमल जैसी फिल्मों की सफलता यह दिखाती है कि दर्शकों में अब भी मर्दाना छवि और शक्ति प्रदर्शन को लेकर गहरी रुचि है। हालांकि, इमरान ने यह भी जोड़ा कि इंडस्ट्री को महिला-केंद्रित कहानियों पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि संतुलन बना रहे और समाज की विविधता को सही मायने में पर्दे पर उतारा जा सके।

फिर बात बॉलीवुड के पुरुषों की असुरक्षा पर आई तो इमरान ने बिना नाम लिए कहा, "हमारे इंडस्ट्री के पुरुष बहुत असुरक्षित हैं। हर कहानी में हीरो की जीत होनी चाहिए, ऐसा सोचते हैं। कितने एक्टर 'हक' जैसी फिल्म करेंगे?" उन्होंने अपनी फिल्म 'हक' का जिक्र किया, जो 1985 के शाह बानो केस पर बेस्ड है और महिलाओं के अधिकारों को दिखाती है। साथ ही 'द डर्टी पिक्चर' का भी उदाहरण दिया, जिसमें विद्या बालन सिल्क स्मिता का किरदार निभा चुकी हैं। इमरान बोले, "मैं खुद की तारीफ नहीं कर रहा, लेकिन मुझे सब्जेक्ट अच्छा लगा तो किया। हमें इन असुरक्षाओं से बाहर निकलना होगा और ऐसे रोल करने चाहिए।" ये फिल्में साबित करती हैं कि अच्छी स्टोरी हर जॉनर में चल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें