Get App

Amla: ठंड में बढ़ता वजन और शुगर लेवल दोनों होंगे गायब! बस रोज पिएं ये आंवला चाय

Amla tea benefits: सर्दियों में ज्यादातर लोगों का वजन बढ़ने लगता है क्योंकि इस मौसम में भूख अधिक लगती है और शरीर आलसी महसूस करता है। ऐसे में फिट रहना आसान नहीं होता। अगर आप वजन घटाने का कोई प्राकृतिक तरीका ढूंढ रहे हैं, तो आंवला चाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Nov 06, 2025 पर 8:24 AM
Amla: ठंड में बढ़ता वजन और शुगर लेवल दोनों होंगे गायब! बस रोज पिएं ये आंवला चाय
Amla tea benefits: आंवला का सेवन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है।

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों का वजन अनजाने में बढ़ने लगता है। ठंड के कारण शरीर को गर्म रखने के लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, जिससे भूख भी ज्यादा लगती है और लोग बार-बार कुछ न कुछ खाने लगते हैं। साथ ही इस मौसम में आलस भी घेर लेता है, जिससे एक्सरसाइज या आउटडोर एक्टिविटी कम हो जाती है। यही वजह है कि वेट गेन की समस्या आम हो जाती है। हालांकि कुछ लोग फिटनेस के लिए ठंड में भी पूरी मेहनत करते हैं, लेकिन हर किसी के लिए ये आसान नहीं होता।

अगर आप भी सर्दियों में बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन घटाने का कोई घरेलू, प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका ढूंढ रहे हैं, तो आंवला चाय आपके लिए बेहतरीन उपाय साबित हो सकती है। ये न केवल वजन नियंत्रित करने में मदद करती है बल्कि शरीर को कई अन्य बीमारियों से भी दूर रखती है।

आंवला

आंवला भारतीय रसोई और आयुर्वेद दोनों का अहम हिस्सा रहा है। इसमें मौजूद विटामिन C, आयरन और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से बचाते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, आंवला वात-पित्त दोष को संतुलित करने की क्षमता रखता है और शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है। पहले लोग इसे कच्चा खाते या इसका जूस पीते थे, लेकिन इसका खट्टा स्वाद सबको पसंद नहीं आता। ऐसे में आंवला चाय एक स्वादिष्ट और असरदार विकल्प बनकर सामने आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें