Get App

26/11 Mumbai Terror Attack: 17 साल बाद भी मुंबई में जिंदा हैं 26/11 अटैक के जख्म, NIA ने मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के खिलाफ जुटाए नए सबूत

26/11 Mumbai Attacks: 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों पर तबाही मचा दी थी। समुद्र के रास्ते शहर में घुसने वाले इन आतंकियों ने चार दिनों तक चले हमलों में 166 लोगों को बेरहमी से मार डाला और 300 से अधिक को घायल कर दिया था

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 26, 2025 पर 2:44 PM
26/11 Mumbai Terror Attack: 17 साल बाद भी मुंबई में जिंदा हैं 26/11 अटैक के जख्म, NIA ने मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के खिलाफ जुटाए नए सबूत
हमले में शामिल नौ आतंकी मारे गए थे, जबकि अजमल कसाब को गिरफ्तार किया गया था

Mumbai Terror Attacks: 26 नवंबर 2025 यानी आज मुंबई में हुए भयावह आतंकी हमले को 17 साल पूरे हो गए हैं। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 10 आतंकवादियों ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों पर तबाही मचा दी थी। समुद्र के रास्ते शहर में घुसने वाले इन आतंकियों ने चार दिनों तक चले हमलों में 166 लोगों को बेरहमी से मार डाला और 300 से अधिक को घायल कर दिया था।

मुंबई की सड़कों पर हुआ था आतंक का तांडव

आतंकियों ने हमलें के लिए ऐसे स्थानों को चुना था जहां विदेशी नागरिक और भीड़-भाड़ रहता है। इनमें ताज और ओबेरॉय होटल्स, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, नरीमन हाउस स्थित यहूदी केंद्र, कामा अस्पताल, मेट्रो सिनेमा और लियोपोल्ड कैफे शामिल थे। उस भीषण त्रासदी के निशान आज भी उन परिवारों को कचोटते हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। लियोपोल्ड कैफे और नरीमन हाउस पर गोलियों के निशान, और साउथ मुंबई की सड़कें उस वीभत्स हमले की याद दिलाती हैं।

नौ आतंकी हुए थे ढ़ेर, कसाब को पकड़ा गया था जिंदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें