Get App

RBI rate cut: क्या दिसंबर MPC में रेट कट का तोहफा देगा RBI? जानिए सर्वे में क्या बोले एक्सपर्ट

RBI rate cut: दिसंबर MPC से पहले सर्वे में ज्यादातर एक्सपर्ट मान रहे हैं कि RBI 25 bps का रेट कट कर सकता है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी इसका संकेत दिया है। जानिए किस वजह से रेट का अनुमान लगा रहे हैं एक्सपर्ट और इससे क्या फायदा होगा।

Suneel Kumarअपडेटेड Nov 27, 2025 पर 3:54 PM
RBI rate cut: क्या दिसंबर MPC में रेट कट का तोहफा देगा RBI? जानिए सर्वे में क्या बोले एक्सपर्ट
ज्यादातर एक्सपर्ट मानते हैं कि दिसंबर पॉलिसी में RBI अपना महंगाई अनुमान नीचे कर देगा।

RBI rate cut: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग 3 से 5 दिसंबर तक होगी। इसमें ब्याज दर में कटौती करने या न करने के बारे में फैसला होगा। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पिछले दिनों संकेत दिया कि दिसंबर में रेट कट की गुंजाइश है।

उन्होंने एक प्राइवेट चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अक्टूबर MPC की बैठक में स्पष्ट रूप से बताया गया था कि नीतिगत दरों में कटौती की गुंजाइश है। तब से हमें जो आर्थिक आंकड़े मिले हैं, उनसे यह संकेत नहीं मिला है कि ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश कम हुई है।'

Moneycontrol के सर्वे में शामिल 18 अर्थशास्त्री, बैंक ट्रेजरी हेड और फंड मैनेजर भी मानते हैं कि RBI दिसंबर की मौद्रिक नीति में 25 बेसिस पॉइंट (bps) की रेट कट कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, पिछले दो महीनों में CPI महंगाई का रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर आ जाना। अगर दिसंबर में रेट कट होता है, तो लगातार दो पॉलिसी को जस का तस रखने के बाद यह पहली कटौती होगी।

अब तक RBI ने क्या किया है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें