Delhi Murder Case: नई दिल्ली में हुई एक घटना ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, यहां पर एक पति-पत्नी ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 63 साल के रिटायर्ड कर्मचारी की कथित तौर पर हत्या कर दी। फिलहाल, आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस के अनुसार, हत्या इसलिए की गई क्योंकि कर्मचारी ने आरोपी दंपति को पैसे उधार देने से इनकार कर दिया था।
