Get App

Sawai Madhopur Murder Case: पैर काटकर चुराए 6.5 लाख के पायल, फिर गला रेतकर की महिला की हत्या, राजस्थान से आया चौंकाने वाला मामला

Sawai Madhopur Murder Case: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बदमाशों ने गहनों के लालच में आकर एक 60 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने महिला का गला काट दिया और उसके पैरों को काटकर अलग कर दिया, ताकि उसके पैरों से चांदी की पायल और दूसरे गहने लूट सकें।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 9:03 AM
Sawai Madhopur Murder Case: पैर काटकर चुराए 6.5 लाख के पायल, फिर गला रेतकर की महिला की हत्या, राजस्थान से आया चौंकाने वाला मामला
पैर काटकर चुराए 6.5 लाख के पायल, फिर गला रेतकर की महिला की हत्या, राजस्थान से आया चौंकाने वाला मामला

Sawai Madhopur Murder Case: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बदमाशों ने गहनों के लालच में आकर एक 60 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने महिला का गला काट दिया और उसके पैरों को काटकर अलग कर दिया, ताकि उसके पैरों से चांदी की पायल और दूसरे गहने लूट सकें। पायल की कीमत करीब 6.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता कमला देवी का शव उनके बेटे ने जंगल में बरामद किया, जहां वह हत्या के समय बकरियां चराने गई थीं।

बता दें कि यह घटना बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में घटी और इसका पता तब चला जब देवी शाम तक घर नहीं लौटीं। उनके परिवार और अन्य ग्रामीणों को चिंता होने लगी। इसके बाद, उनका बेटा उन्हें ढूंढने के लिए जंगल में गया और गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर जंगल में कटे हुए पैरों के साथ उनका शव पड़ा हुआ देखा।

पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि लुटेरों ने महिला के पैरों में पहने करीब ढाई किलो वजनी चांदी के कड़े लूटने के लिए पहले दोनों पैर काटे और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। महिला के गले में चांदी की चेन, कानों में सोने के कुंडल, नाक में सोने की नथ और गले में सोने का जंतर था। लुटेरे सभी गहने लेकर फरार हो गए। अनुमान के मुताबिक लूटी गई चांदी के कड़ों की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये और करीब पांच तोला सोने की कीमत साढ़े सात लाख रुपये बताई जा रही है। कुल मिलाकर 13 से 14 लाख रुपये के गहने लूटे गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें