Get App

आज का मौसम 17 मई: 25 से अधिक राज्यों 50kmph स्पीड वाली आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने बताया कहां-कहां होगी बहुत भारी बारिश

Aaj Ka Mausam May 17: आज अंडमान सागर और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश' की चेतावनी दी गई है। जबकि उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने वाला है। मानसून को लेकर राहत भरी खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 3-4 दिनों में बंगाल की खाड़ी के और अधिक हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से बेहतर बनी हुई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2026 पर 9:38 AM
आज का मौसम 17 मई: 25 से अधिक राज्यों 50kmph स्पीड वाली आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने बताया कहां-कहां होगी बहुत भारी बारिश
देश के 25 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अनुमान है

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 17 मई के लिए देशव्यापी मौसम अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती परिसंचरण और सक्रिय मौसमी प्रणालियों की वजह से देश के 25 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अनुमान है। आज अंडमान सागर और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश' की चेतावनी दी गई है। जबकि उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने वाला है। मानसून को लेकर राहत भरी खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 3-4 दिनों में बंगाल की खाड़ी के और अधिक हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से बेहतर बनी हुई हैं।

मौसम विभाग (IMD) के मॉर्निंग बुलेटिन के मुताबिक आज देश के एक बड़े हिस्से में मौसमी हलचल तेज रहेगी। दक्षिण और पूर्वी भारत बारिश से सराबोर रहेगा, वहीं उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

यहां होगी बहुत भारी बारिश और बवंडर (Thundersquall) का खतरा

आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। अंडमान-निकोबार में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से प्रचंड हवाएं चल सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें