Get App

आज का मौसम 19 मई: 20 से अधिक राज्यों में 40-60kmph की रफ्तार से अंधड़ और बवंडर, IMD ने इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट दिया

Aaj Ka Mausam May 19: राहत की बात यह है कि मानसून अंडमान और निकोबार को पूरी तरह कवर कर आगे बढ़ चुका है और 26 मई तक इसके केरल के तटों पर टकराने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक देश के अलग-अलग कोनों में इस समय कई तरह के साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2026 पर 9:13 AM
आज का मौसम 19 मई: 20 से अधिक राज्यों में 40-60kmph की रफ्तार से अंधड़ और बवंडर, IMD ने इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट दिया
Aaj Ka Mausam May 19: 26 मई तक मानसून से केरल के तटों पर टकराने की प्रबल संभावना है

Aaj Ka Mausam May 19: देशभर में मौसम के दो बेहद अतरंगी और जुदा रंग देखने को मिल रहे हैं। उत्तर और मध्य भारत के लोग जहां आसमान से बरसती आग और झुलसाने वाली लू से बेहाल हैं। वहीं दक्षिण पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के 20 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान, बवंडर और मूसलाधार बारिश का तांडव शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 19 मई के मॉर्निंग बुलेटिन में देश के कई हिस्सों के लिए थंडरस्क्वाल (भीषण अंधड़) और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राहत की बात यह है कि मानसून अंडमान और निकोबार को पूरी तरह कवर कर आगे बढ़ चुका है और 26 मई तक इसके केरल के तटों पर टकराने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक देश के अलग-अलग कोनों में इस समय कई तरह के साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव हैं। इसके चलते एक तरफ जहां धूलभरी आंधी और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सूरज का टॉर्चर चरम पर है।

बिहार और बंगाल में 60kmph के थंडरस्क्वाल का अलर्ट

आज सबसे खतरनाक स्थिति पूर्वी भारत में बनने वाली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि:-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें