Get App

AC Temperature: 20-28 डिग्री सेल्सियस... एसी टेंपरेचर के नए नियमों पर बड़ी जानकारी, जानें कब से होंगे लागू

AC Temperature New Rules : केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को साफ किया कि सरकार फिलहाल एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच सीमित करने की योजना तुरंत लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव एकदम नहीं, बल्कि धीरे-धीरे समय के साथ किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2025 पर 6:30 PM
AC Temperature: 20-28 डिग्री सेल्सियस... एसी टेंपरेचर के नए नियमों पर बड़ी जानकारी, जानें कब से होंगे लागू
सरकार जल्द ही एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच तय करने जा रही है।

AC Temperature: पर्यावरण बचाने और देश में बढ़ती बिजली की खपत को कम करने के लिए एयर कंडीशनर (AC) के लिए तय तापमान सीमा तय करने की बात उठती रही है। वहीं अब केंद्र सरकार जल्द ही एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच तय करने जा रही है। अब एयर कंडीशनर (AC) के नियमों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। सरकार एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को 20-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने के नियम को तुरंत लागू नहीं करेगी। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी दी है।

सामने आई ये बड़ी जानकारी

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को साफ किया कि सरकार फिलहाल एयर कंडीशनर (AC) के तापमान को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच सीमित करने की योजना तुरंत लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव एकदम नहीं, बल्कि धीरे-धीरे समय के साथ किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि ऐसी कोई स्थिति 2050 के बाद ही बन सकती है, जब इस तरह की सीमा लागू करने की जरूरत महसूस हो। भूपेंद्र यादव की यह टिप्पणी भारत जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में आई, जिसमें पूछा गया था कि AC के लिए नया तापमान नियम देश में कब लागू होगा।

कब लागू होगा ये नया नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें