Get App

हंतावायरस के बाद अब एक और क्रूज पर फैला नोरोवायरस! एक शख्स की मौत, 1700 लोग सवार, रोका गया जहाज

यह जहाज 6 मई को शेटलैंड द्वीप से रवाना हुआ था और बेलफास्ट, लिवरपूल और ब्रेस्ट में रुकने के बाद बॉरदॉ पहुंचा था। इसके बाद जहाज को स्पेन जाना था। हाल के सालों में क्रूज जहाजों पर नोरोवायरस के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, क्योंकि जहाजों में लोग एक-दूसरे के बहुत करीब रहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2026 पर 7:58 PM
हंतावायरस के बाद अब एक और क्रूज पर फैला नोरोवायरस! एक शख्स की मौत, 1700 लोग सवार, रोका गया जहाज
हंतावायरस के बाद अब एक और क्रूज पर फैला नोरोवायरस! एक शख्स की मौत, 1700 लोग सवार, रोका गया जहाज

फ्रांस के अधिकारियों ने बुधवार को बौर्डिओक्स पोर्ट पर खड़े एक क्रूज जहाज में सवार 1,700 से ज्यादा यात्रियों और क्रू मेंबर्स को जहाज के अंदर ही रोक दिया। यह कदम एक यात्री की संदिग्ध नोरोवायरस संक्रमण से मौत के बाद उठाया गया। Ambassador Cruise Line के जहाज Ambition में कुल 1,233 यात्री सवार थे, जिनमें ज्यादातर ब्रिटेन और आयरलैंड के थे।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, 90 साल एक यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोगों में नोरोवायरस जैसे लक्षण पाए गए। नोरोवायरस एक बेहद तेजी से फैलने वाला पेट का संक्रमण है, जिससे उल्टी और दस्त जैसी दिक्कतें होती हैं।

यह जहाज 6 मई को शेटलैंड द्वीप से रवाना हुआ था और बेलफास्ट, लिवरपूल और ब्रेस्ट में रुकने के बाद बॉरदॉ पहुंचा था। इसके बाद जहाज को स्पेन जाना था।

हाल के सालों में क्रूज जहाजों पर नोरोवायरस के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, क्योंकि जहाजों में लोग एक-दूसरे के बहुत करीब रहते हैं। इसी महीने अमेरिका में Caribbean Princess क्रूज शिप पर भी 100 से ज्यादा यात्री और क्रू सदस्य बीमार पड़ गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें