Get App

96 घंटों में 280 लोगों की मौत! चार दिन में हुए 4 बड़े हादसे...नहीं थम रहा हादसों का सिससिला

अहमदाबाद विमान हादसे से अभी लोग उबरे भी नहीं थे, रविवार को तीन बड़ा हादसे हुए। 15 जून को केदारनाथ के करीब एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। पुणे में एक पुल ढह जाने के पांच लोगों की मौच हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं मथुरा में एक साथ चार मकान ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2025 पर 8:48 PM
96 घंटों में 280 लोगों की मौत! चार दिन में हुए 4 बड़े हादसे...नहीं थम रहा हादसों का सिससिला
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद आज उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसा और महाराष्ट्र में गिरा पुल

12 जून से लेकर 16 जून तक....बीते चार दिनों में देश में एक के बाद एक कई ऐसी खबरें आईं, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। 12 जून को अहमदाबाद में पहला हादसा हुआ। इस हादसे से अभी लोग उबरे भी नहीं थे, रविवार को तीन बड़े हादसे हुए। 15 जून को केदारनाथ के करीब एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।  पुणे में एक पुल ढह जाने के पांच लोगों की मौच हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं मथुरा में एक साथ चार मकान ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में करीब 280 लोगों की जान जा चुकी है।

पुणे में ढहा पुल

पुणे के कुंडमाला में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बने एक पुल के ढहने से एक भीषण हादसा हो गया। लगभग 25 से 30 पर्यटक इस घटना में फंस गए, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 32 लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना पुणे ग्रामीण इलाके के कुंदमाला में स्थित मावल तालुका की है। कुंदमाला तालेगांव दाभाड़े कस्बे के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इंद्रायणी नदी पर बना पुल काफी पुराना बताया जा रहा है। रविवार होने के कारण, जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान पुल पर कई पर्यटक मौजूद थे।

इंद्रायनी नदी पर बना एक पुल अचानक ढह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें