Get App

Israel Missile Attack: एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए 6 मई तक सस्पेंड कीं सभी फ्लाइट, मिसाइल हमले के बाद उड़ान को किया था डायवर्ट

मिसाइल हमला एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI139, जो बोइंग 787 विमान के जरिए चल रही थी, उसके इजराइल के तेल अवीव हवाई अड्डे पर उतरने से एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ। यमन से दागी गई मिसाइल बेन गुरियन हवाई अड्डे के मुख्य टर्मिनल के पास आकर गिरी, जिससे चार लोग घायल हो गए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2025 पर 5:46 PM
Israel Missile Attack: एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए 6 मई तक सस्पेंड कीं सभी फ्लाइट, मिसाइल हमले के बाद उड़ान को किया था डायवर्ट
एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए 6 मई तक सस्पेंड कीं सभी फ्लाइट

एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए फ्लाइट छह मई तक स्थगित कर दी हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया, रविवार को दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को अबू धाबी की ओर मोड़ दिया गया, क्योंकि इस्राइली शहर में एयर पोर्ट के पास मिसाइल हमला हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, मिसाइल हमला एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI139, जो बोइंग 787 विमान के जरिए चल रही थी, उसके इजराइल के तेल अवीव हवाई अड्डे पर उतरने से एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "3 मई 2025 को दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 को आज सुबह बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हुई घटना के बाद अबू धाबी की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट अबू धाबी में सामान्य रूप से उतर गई है और जल्द ही दिल्ली वापस आ जाएगी। नतीजतन, हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल अवीव से हमारी उड़ानें 6 मई 2025 तक तत्काल प्रभाव से निलंबित रहेंगी। ग्राउंड पर हमारा स्टाफ ग्राहकों की सहायता कर रहा है और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने में मदद कर रहा है।"

प्रवक्ता ने यह भी कहा, "3 से 6 मई 2025 के बीच वैध टिकटों के साथ हमारी उड़ानों में बुक किए गए ग्राहकों को रिशेड्यूलिंग पर एक बार की छूट या कैंसिलेशन के लिए फुल रिफंड ऑफर किया जाएगा। हम दोहराना चाहेंगे कि एयर इंडिया में, हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें