Get App

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच आज Air India-IndiGo चलाएंगी स्पेशल फ्लाइट्स, देखें पूरी लिस्ट

India Middle East flights: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के कारण सामान्य उड़ान सेवाएं अभी भी प्रभावित हो रही हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, भारत की इंडिगो एयरलाइंस और एयर इंडिया ग्रुप ने आज मिडिल ईस्ट के कई स्थानों से आने-जाने के लिए विशेष उड़ानों की घोषणा की है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 9:11 AM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच आज Air India-IndiGo चलाएंगी स्पेशल फ्लाइट्स, देखें पूरी लिस्ट
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Air India-IndiGo आज स्पेशल फ्लाइट्स करेंगी संचालित

India Middle East flights: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के कारण सामान्य उड़ान सेवाएं अभी भी प्रभावित हो रही हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, भारत की इंडिगो एयरलाइंस और एयर इंडिया ग्रुप ने आज दुबई, अबू धाबी और शारजाह सहित मिडिल ईस्ट के कई स्थानों से आने-जाने के लिए विशेष उड़ानों की घोषणा की है।

एयरलाइंस की ऑपरेशनल योजनाओं के अनुसार, एयर इंडिया पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 58 उड़ानें संचालित करेगी, और इंडिगो बुधवार, 11 मार्च से मध्य पूर्व के 8 अलग-अलग शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेगी।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत के विमानन मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय विमानन कंपनियों ने यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही और आवश्यकता पड़ने पर निकासी सहायता सुनिश्चित करने के लिए परिचालन में लचीलापन मांगा है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि आंकड़ों के अनुसार, 9 मार्च को पश्चिम एशिया से भारतीय विमानन कंपनियों ने 45 उड़ानें संचालित कीं, जिनमें 7,047 यात्री आए।

एयरलाइंस का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें