Get App

'पीएम मोदी ने ऐसा जवाब दिया कि पाकिस्तान डरा हुआ है', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकी हमलों का ऐसा सख्त जवाब दिया है कि पूरी दुनिया चौंक गई है और पाकिस्तान डरा हुआ है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्य अड्डों को तबाह कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2025 पर 7:52 PM
'पीएम मोदी ने ऐसा जवाब दिया कि पाकिस्तान डरा हुआ है', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमित शाह
अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करार दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर को भारत की आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करार दिया। गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। 2014 में जब से प्रधानमंत्री मोदी ने देश की कमान संभाली है, उन्होंने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। चाहे वह उरी हमला हो, पुलवामा हो या हाल ही का पहलगाम हमला – भारत ने हर बार सख्त कार्रवाई की है।

100 किलोमीटर अंदर तक तबाह किए आतंकी ठिकाने

गृह मंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आतंक के खिलाफ लड़ाई में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकी हमलों का ऐसा सख्त जवाब दिया है कि पूरी दुनिया चौंक गई है और पाकिस्तान डरा हुआ है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्य अड्डों को तबाह कर दिया है।

अमित शाह ने बताया, “हमने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर तक घुसकर कार्रवाई की और वहां मौजूद 9 बड़े आतंकी ट्रेनिंग कैंप और ठिकानों को नष्ट कर दिया। सेना ने आतंकियों को ऐसा जवाब दिया है जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा।” उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन सिर्फ एक जवाब नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि भारत अब आतंक के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें