Get App

अमित शाह ने 'ऑपरेशन महादेव' के जवानों को किया सम्मानित, बोले- 'आतंक के आकाओं को स्पष्ट संदेश दिया'

Amit Shah News: गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों को सम्मानित करने के बाद कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'ऑपरेशन महादेव' ने आतंक के आकाओं को स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीय नागरिकों की जान से खेलने का क्या परिणाम होता है। अमित शाह ने साथ ही कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' से लोगों को तसल्ली मिली और 'ऑपरेशन महादेव' ने इस तसल्ली को आत्मविश्वास में बदला

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 27, 2025 पर 3:01 PM
अमित शाह ने 'ऑपरेशन महादेव' के जवानों को किया सम्मानित, बोले- 'आतंक के आकाओं को स्पष्ट संदेश दिया'
Amit Shah News: सम्मानित जवान ‘ऑपरेशन महादेव’ में शामिल थे। इन्होंने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को ढेर किया था

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (27 अगस्त) को 'ऑपरेशन महादेव' में शामिल भारतीय सेना के जवानों को सम्मानित किया। इन जवानों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और पहलगाम हमले के आतंकियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अमित शाह ने बुधवार को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया। ये जवान ‘ऑपरेशन महादेव’ में शामिल थे। इन्होंने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को ढेर किया था।

गृह मंत्री ने इस दौरान कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'ऑपरेशन महादेव' ने आतंक के आकाओं को स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीय नागरिकों की जान से खेलने का क्या परिणाम होता है। अमित शाह ने साथ ही कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' से लोगों को तसल्ली मिली और 'ऑपरेशन महादेव' ने इस तसल्ली को आत्मविश्वास में बदला। शाह ने भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के उन जवानों को सम्मानित करते हुए यह बात कही जिन्होंने ऑपरेशन महादेव को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। साथ ही पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को मार गिराया।

सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में मई में 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थेवहीं, 'ऑपरेशन महादेव' के जरिए सुरक्षा बलों ने पहलगाम नरसंहार में शामिल आतंकवादियों को जुलाई में मार गिराया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें