Anant Singh: बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अब आगे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनके बाल-बच्चे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनका बड़ा बेटा चुनाव लड़ेगा। सिंह सोमवार (16 मार्च) को राज्यसभा चुनाव में अपना मतदान करने जेल से विधानसभा पहुंचे थे। बाहुबली नेता अनंत सिंह बेउर सेंट्रल जेल से निकलकर वोट डालने के लिए एंबुलेंस से मतदान केंद्र पहुंचे। फिर मतदान करने के बाद वे फिर से जेल लौट गए।
