Get App

राजा रघुवंशी जैसा मामला! शादी के 1 महीने बाद मिली तेजेश्वर की लाश,परिवार ने दुल्हन पर लगाया ये बड़ा आरोप

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2025 पर 2:47 PM
राजा रघुवंशी जैसा मामला! शादी के 1 महीने बाद मिली तेजेश्वर की लाश,परिवार ने दुल्हन पर लगाया ये बड़ा आरोप
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब देश में पहले से ही राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर लोग हैरान हैं।

पूरे देश को झकझोर देने वाले राजा रघुवंशी मर्डर केस का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजा रघुवंशी मामले की तरह आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक युवक के मौत ने सनसनी मचा दी है। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के रहने वाले 32 वर्षीय तेजेश्वर एक नहर में बरामद हुआ है। तेजेश्वर की कुछ दिनों पहले ही शादी हुई थी और उसके बाद वो अचानक 17 जून को गायब हो गया था। वहीं अब तेजेश्वर के परिवार वालों ने उसकी पत्नी ईश्वर्या पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शादी के कुछ दिनों बाद हुई हत्या

बता दें कि बीते 17 जून को तेजेश्वर अचानक लापता हो गया था। कुछ दिनों बाद उसका शव एक नहर में मिला। यह घटना उसकी शादी के ठीक एक महीने बाद हुई, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया। तेजेश्वर के परिवार वालों ने उसकी पत्नी ईश्वर्या पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ईश्वर्या का किसी और से प्रेम संबंध था और उसी ने अपनी मां के साथ मिलकर तेजेश्वर की हत्या की साजिश रची। परिवार के आरोपों के बाद पुलिस ने तेजेश्वर की पत्नी और उसकी सास को हिरासत में ले लिया है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें