Get App

सिर्फ 112 रुपये में 'अपना घर'...एसी से लेकर WiFi तक मिलेगी हर सुविधा, जानें सरकार की ये खास योजना

Apna Ghar : अपना घर का किराया बहुत ही कम रखा गया है। ड्राइवरों को 8 घंटों का किराया सिर्फ 112 रुपये देना होग। देश का यह पहला एक्सप्रेसवे है जहां पर बस-कैब-ट्रक ड्राइवरों को कम दाम में साफ-सुथरे एसी कमरे, वाईफाई, किचन, ढाबा और पेट्रोल पंप की सुविधा मिल सकेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2025 पर 7:52 PM
सिर्फ 112 रुपये में 'अपना घर'...एसी से लेकर WiFi तक मिलेगी हर सुविधा, जानें सरकार की ये खास योजना
बस-टैक्सी और ट्रक ड्राइवरों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

Apna Ghar : पूरे देश में दिन-रात अपनी सेवाएं देने वाली बस-टैक्सी और ट्रक ड्राइवरों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सरकार ने ट्रक चालकों की सुविधा के लिए एक नई योजना ‘अपना घर’ की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य यह है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करते समय ड्राइवरों को सुरक्षित और सस्ती जगह पर आराम करने की सुविधा मिले। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि यह पहल सड़क हादसों को कम करने और ट्रक चालकों की कामकाजी स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस योजना के तहत देशभर के 250 पेट्रोल पंपों पर ये सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं

'अपना घर' में ड्राइवरों के लिए एयर कंडीशनर वाले कमरे, सोने के लिए बिस्तर, वाहन पार्क करने की जगह, शौचालय, गर्म और ठंडे पानी वाले बाथरूम, खाने की व्यवस्था और खुद खाना पकाने के लिए जगह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को एक ट्वीट में ‘अपना घर’ योजना की घोषणा करते हुए बताया कि राजमार्गों पर होने वाली अधिकतर दुर्घटनाएं ड्राइवरों को ठीक से आराम और नींद न मिलने के कारण होती हैं। उन्होंने कहा, “हाईवे पर तैयार किए गए AC ‘अपना घर’ ड्राइवरों की इस बड़ी परेशानी का समाधान साबित हो रहे हैं। इन जगहों पर उन्हें खाने की सुविधा, खुद खाना बनाने की जगह, साफ-सुथरे एसी कमरे, वाईफाई, किचन, ढाबा और पेट्रोल पंप जैसी सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें