Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'जेन जेड' से अपील की है कि वे नीट पेपर लीक के कथित दोषियों को न्याय के कटघरे में लाना सुनियचित करें। केजरीवाल ने साथ ही कहा कि अगर बांग्लादेश और नेपाल के युवा राजनीतिक बदलाव ला सकते हैं, तो भारतीय छात्र भी जवाबदेही तय करने के लिए दबाव डाल सकते हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि मैं Gen-Z से यह पूछना चाहता हूं क्या यह सब ऐसे ही चलता रहना चाहिए? अगर नेपाल और बांग्लादेश के Gen-Z सड़कों पर उतरकर अपनी सरकारें बदल सकते हैं, तो क्या हमारे Gen-Z पेपर लीक की घटनाओं में शामिल मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकते?
