Get App

ATF Price: 'फ्लाइट बंद करनी पड़ सकती हैं'! फ्यूल रेट बढ़ने पर एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट की गुहार, मदद करे सरकार

एयरलाइंस की संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने 26 अप्रैल को सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा कि जेट फ्यूल की कीमतों में “ऐतिहासिक बढ़ोतरी” हुई है। साथ ही कच्चे तेल और ATF की कीमतों के बीच अंतर भी काफी बढ़ गया है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 5:46 PM
ATF Price: 'फ्लाइट बंद करनी पड़ सकती हैं'! फ्यूल रेट बढ़ने पर एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट की गुहार, मदद करे सरकार
ATF Price: 'बंद करनी पड़ सकती हैं फ्लाइट'! फ्यूल रेट बढ़ने पर एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट की गुहार, मदद करे सरकार (FILE PHOTO)

देश की बड़ी एयरलाइंस- Air India, IndiGo और SpiceJet ने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि एविएशन सेक्टर इस वक्त “बेहद मुश्किल हालात” में है और अगर जल्द मदद नहीं मिली, तो हालात इतने बिगड़ सकते हैं कि फ्लाइट्स तक बंद करनी पड़ें।

इन कंपनियों का कहना है कि विमान में इस्तेमाल होने वाला ईंधन (ATF) बहुत महंगा हो गया है। ये ईंधन एयरलाइंस के कुल खर्च का करीब 40% हिस्सा होता है, इसलिए कीमत बढ़ते ही कंपनियों पर भारी दबाव पड़ता है।

क्यों बढ़ी परेशानी?

पश्चिम एशिया में तनाव और कई देशों के एयरस्पेस पर पाबंदियों की वजह से तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। इसका सीधा असर लंबी दूरी की उड़ानों पर पड़ा है, जहां खर्च और ज्यादा बढ़ गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें