Get App

Ayodhya Ram Navami: रामनवमी पर 50 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं अयोध्या, जानिए इस मौके पर कैसे सज रही है रामनगरी

Ayodhya: रामनवमी का मेला 30 अप्रैल को शुरू होने से पहले ही राम नगरी सजने लगी है। रामनवमी 6 अप्रैल को है। लेकिन, अभी से अयोध्या में रहने के लिए जगह नहीं मिल रही है। होटल और धर्मशाला में 90 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। बाद में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 10 फीसदी बुकिंग रोककर रखी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2025 पर 3:26 PM
Ayodhya Ram Navami: रामनवमी पर 50 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं अयोध्या, जानिए इस मौके पर कैसे सज रही है रामनगरी
राम मंदिर में रोजाना करीब 2.5 से 3 लाख लोग राम लला के दर्शन कर रहे हैं।

प्रयागराज में महाकुंभ के समापन के बाद श्रद्धालुओं की इच्छा रामनवमी में राम लला के दर्शन करने की है। अयोध्या की रामनगरी इस मौके के लिए तैयार हो रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु 30 मार्च से शुरू हो रहे रामनवमी मेला के लिए अयोध्या पहुंचने लगे हैं। बताया जाता है कि इस दौरान 50 लाख से ज्यादा लोग अयोध्या पहुंच सकते हैं। अगर आप भी रामनवमी के पावन मौके पर रामनगरी जाना चाहते हैं तो आपको कई बातें जान लेने की जरूरत है।

90 फीसदी बुक हो चुके हैं होटल और धर्मशाला

रामनवमी (Ram Navami) का मेला 30 अप्रैल को शुरू होने से पहले ही राम नगरी सजने लगी है। रामनवमी 6 अप्रैल को है। लेकिन, अभी से अयोध्या में रहने के लिए जगह नहीं मिल रही है। होटल और धर्मशाला में 90 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। बाद में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 10 फीसदी बुकिंग रोककर रखी गई है। अब कई लोग होम स्टेज, मंदिर और आश्रम में जगह तलाश रहे हैं। लोगों को ठहरने के लिए जगह मिलने में काफी दिक्कत हो रही है।

रोजाना 3 लाख लोग कर रहे राम लला के दर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें