Get App

Karnataka Theft: मंत्री के ऑफिस से सोने और नकदी से भरा बैग गायब, एक कर्मचारी गिरफ्तार

Karnataka Theft: कर्नाटक सरकार के एक कर्मचारी को राज्य के शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री बायराथी सुरेश के कार्यालय से सोने के आभूषणों और नकदी से भरा बैग कथित तौर पर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता नने बताया कि वह मंत्री के कार्यालय में अपना बैग वहीं भूल गए थे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 2:24 PM
Karnataka Theft: मंत्री के ऑफिस से सोने और नकदी से भरा बैग गायब, एक कर्मचारी गिरफ्तार
कर्नाटक में मंत्री के ऑफिस से सोने और नकदी से भरा बैग गायब, एक कर्मचारी गिरफ्तार

Karnataka Theft: कर्नाटक सरकार के एक कर्मचारी को राज्य के शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री बायराथी सुरेश के कार्यालय से सोने के आभूषणों और नकदी से भरा बैग कथित तौर पर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता नवीन ने बताया कि वह मंत्री के कार्यालय गए थे और अनजाने में अपना बैग वहीं भूल गए थे, जिसमें लगभग 300 ग्राम सोने के आभूषण और 1.5 लाख रुपये नकद थे।

बैग गायब होने का पता चलने पर नवीन उसे ढूंढने के लिए कार्यालय वापस गए। बैग न मिलने पर उन्होंने विधान सौधा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संदिग्ध की पहचान विधान सौधा के ग्रुप डी कर्मचारी एंटनी के रूप में की।

उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात कबूल कर ली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें