बांग्लादेश चीन से लगातार बढ़ा रहा आयात लेकिन अब भी भारत से इंपोर्ट बहुत ज्यादा

बांग्लादेश के 2023-24 में कुल एक्सपोर्ट में चीन की हिस्सेदारी सिर्फ 1.6 फीसदी थी। यह कोरोना के समय यानी 2018-19 में 2.1 फीसदी के मुकाबले कम है। इसके उलट बांग्लादेश के कुल एक्सपोर्ट में इंडिया की हिस्सेदारी बढ़ी है। यह पांच साल पहले के 3.1 फीसदी से बढ़कर 3.5 फीसदी हो गई है

अपडेटेड May 19, 2025 पर 6:56 PM
Story continues below Advertisement
इंडिया ने 2023-24 में कॉटन के अपने एक्सपोर्ट का 26 फीसदी बांग्लादेश को किया। यह एक साल पहले के 20.2 फीसदी के मुकाबले ज्यादा है।

बांग्लादेश लगातार चीन से इंपोर्ट बढ़ा रहा है। बांग्लादेश ने 2023-24 में 25 फीसदी से ज्यादा इंपोर्ट चीन से किया। छह साल पहले उसके कुल इंपोर्ट में चीन की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी थी। मनीकंट्रोल के एनालिसिस से यह जानकारी मिली है। बांग्लादेश से इंपोर्ट के मामले में चीन भारत से पीछे है। बांग्लादेश के कुल एक्सपोर्ट में चीन की हिस्सेदारी पिछले पांच सालों में घटी है।

बांग्लादेश के कुल एक्सपोर्ट में चीन की काफी कम हिस्सेदारी

Bangledesh के 2023-24 में कुल एक्सपोर्ट में चीन की हिस्सेदारी सिर्फ 1.6 फीसदी थी। यह कोरोना के समय यानी 2018-19 में 2.1 फीसदी के मुकाबले कम है। इसके उलट बांग्लादेश के कुल एक्सपोर्ट में इंडिया की हिस्सेदारी बढ़ी है। यह पांच साल पहले के 3.1 फीसदी से बढ़कर 3.5 फीसदी हो गई है। छह साल पहले के मुकाबले बांग्लादेश के इंपोर्ट में इंडिया की हिस्सेदारी घटी है, लेकिन इंडिया के कॉटन पर उसकी निर्भरता बढ़ी है।


इंडिया ने कॉटन का 26 फीसदी एक्सपोर्ट बांग्लादेश को किया

इंडिया ने 2023-24 में कॉटन के अपने एक्सपोर्ट का 26 फीसदी बांग्लादेश को किया। यह एक साल पहले के 20.2 फीसदी के मुकाबले ज्यादा है। बांग्लादेश के कुल कॉटन इंपोर्ट में इंडिया की हिस्सेदारी 30 फीसदी थी। यह 2018-19 में 23 फीसदी के मुकाबले ज्यादा है। इंडिया के ट्रेड पोर्टल के डेटा से यह पता चलता है कि बांग्लादेश के निर्यात में टेक्सटाइल्स, क्लोदिंग और अपैरल की बड़ी हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें: 'Boycott Turkey' अभियान ने पकड़ा जोर, अब एफएमसीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स ने लिया बड़ा फैसला

एक दशक पहले के मुकाबले घटा है बांग्लादेश से आयात

इंडिया के बांग्लादेश से आयात में इन तीनों की 56 फीसदी हिस्सेदारी है। यह 2018-19 में सिर्फ 19 फीसदी थी। इंडिया ने 2023-24 से बांग्लादेश से 1.8 अरब डॉलर का इंपोर्ट किया। यह एक दशक पहले के 2.01 अरब डॉलर के इंपोर्ट से कम है। पिछले हफ्ते इंडिया ने बांग्लादेश के इंपोर्ट पर नए प्रतिबंध लगा दिए। भारत और बांग्लादेश के रिश्ते बांग्लादेश में राजनीतिक उथलपुथल के बाद से खराब हुए हैं। खासकर बांग्लादेश में मोहम्मद युनूस के अंतरिम सलाहकार बनने के बाद से रिश्तों में काफी दूरी आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।