देश में पिछले कुछ महीनों से पत्नियों द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड का मामला ठंडा भी नहीं हुआ थी कि बरेली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मेरठ की 'मुस्कान' के बाद अब बरेली की 'रेखा'भी पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई है। बरेली की रेखा ने अपने प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर अपने पति केहरपाल की हत्या कर दी। अब इस पूरे मामले का राज पुलिस ने खेला है।
