चेहरे, गर्दन और पैरों पर आए 50 टांके, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पालतू कुत्ते ने बनाया शिकार!

पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उसे गहम मेडिकल केयर की जरूरत है, और रिपोर्टों से पता चलता है कि उसके चेहरे और गर्दन पर 50 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। अस्पताल के कर्मचारी उसके इलाज के दौरान उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 7:31 PM
Story continues below Advertisement
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पालतू कुत्ते ने बनाया शिकार!

बेंगलुरु के HSR लेआउट में 26 जनवरी के दिन मॉर्निंग वॉक एक महिला के लिए किसी बुरे सपने जैसे हो गई। जब एक पालतू कुत्ते महिला पर हमला कर दिया और वह बुरी तहर से घायल हो गई। यह घटना सुबह लगभग 6:54 बजे टीचर्स कॉलोनी में, पीड़िता के घर के ठीक सामने घटी।

पुलिस के अनुसार, अमरेश रेड्डी नाम के व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने अचानक महिला पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन, चेहरे, हाथों और पैरों पर काट लिया। चोटें गंभीर थीं और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।


पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उसे गहम मेडिकल केयर की जरूरत है, और रिपोर्टों से पता चलता है कि उसके चेहरे और गर्दन पर 50 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। अस्पताल के कर्मचारी उसके इलाज के दौरान उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

महिला को बचाने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश करने वाले एक राहगीर को भी हमले के दौरान कुत्ते ने काट लिया। इस राहगीर को कितने चोटें आईं, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली, लेकिन घटना के बाद दोनों व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

हमले के बाद, महिला के पति ने एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने कुत्ते के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी फिलहाल गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं और घटनाक्रम को स्पष्ट रूप से समझने के लिए सबूतों की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कुत्ते के मालिक के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से स्थानीय निवासियों में डर फैल गया है, और कई लोग रिहायशी इलाकों में पालतू जानवरों की सुरक्षा के उपायों और मालिकों की जिम्मेदारियों पर सवाल उठा रहे हैं। जांच जारी रहने तक महिला अस्पताल में भर्ती है।

दिल्ली महिला कमांडो मर्डर: 'तेरी बहन को खत्म कर रहा', पति ने भाई को कॉल पर सुनाया दर्दनाक पल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।