Bengaluru Rain: बेंगलुरु में बीते दिन भारी बारिश हुई। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश से आलम ये हो गया कि कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थित बन गई। अंडरपास लबालब हो गए जिससे उन्हें बंद करना पड़ा, फ्लाईओवर पानी से भर गए।शहर की 20 से ज्यादा झीलें ओवरफ्लो हो रही है। कुल मिलाकर बारिश से पूरा बेंगलुरु शहर कराह उठा है। शहर की ऐसी स्थिति में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम (WFH) का विकल्प दिया है। खराब मौसम के बीच अपने कर्मचारियों के लिए कंपनियों की तरफ से अच्छी पहल है। बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बेंगलुरु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और अगले 24 घंटों में शहर में लगातार बारिश का अनुमान लगाया है।
