Get App

करुणानिधि की चमचमाती गोल्डन मूर्ति सेकंड भर में चेन्नई सचिवालय की मेज से हटाई! सत्ता का असल चरित्र ऐसा ही तो होता है

सचिवालय की मेज से करुणानिधि की मूर्ति का हटाया जाना केवल एक प्रशासनिक फेरबदल नहीं है, बल्कि यह सत्ता बदलने का संकेत भी है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने एमके स्टालिन और उनकी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है

Shubham Sharmaअपडेटेड May 05, 2026 पर 5:57 PM
करुणानिधि की चमचमाती गोल्डन मूर्ति सेकंड भर में चेन्नई सचिवालय की मेज से हटाई! सत्ता का असल चरित्र ऐसा ही तो होता है
करुणानिधि की चमचमाती गोल्डन मूर्ति सेकंड भर में चेन्नई सचिवालय के मेज से हटाई!

कहते हैं राजनीति में 'स्थायी' कुछ भी नहीं होता- न कुर्सी, न रसूख और न ही वो प्रतीक जिन्हें हम अमर मान लेते हैं। तमिलनाडु की सत्ता के गलियारों से आज जो तस्वीर निकलकर सामने आई, उसने लोकतांत्रिक राजनीति के सबसे कठोर सच को एक झटके में बयां कर दिया। 2026 के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने तमिलनाडु में दशकों पुराने द्रविड़ दुर्ग को हिलाकर रख दिया है। मुख्यमंत्री की कुर्सी से एमके स्टालिन की विदाई और सचिवालय में नए चेहरों की दस्तक के साथ ही 'सफाई' का दौर शुरू हो चुका है।

ऐसी ही एक तस्वीर चेन्नई के सचिवालय (Secretariat) से आई है, जहां मुख्यमंत्री स्टानिलन की मेज पर कभी दिवंगत नेता एम करुणानिधि की चमचमाती सुनहरी मूर्ति गर्व से शोभा बढ़ाती थी, उसे वहां से हटाने में प्रशासन को एक सेकंड का भी वक्त नहीं लगा। कल तक जो मूर्ति सत्ता का केंद्र और गौरव का प्रतीक थी, आज वह महज एक 'वस्तु' की तरह मेज से एक झटके में उठा कर हटा दी गई है।

सचिवालय की मेज से करुणानिधि की मूर्ति का हटाया जाना केवल एक प्रशासनिक फेरबदल नहीं है, बल्कि यह सत्ता बदलने का संकेत भी है। न्यूज एजेंसी PTI ने एक वीडियो शेयर किया, सचिवालय के कर्मचारी DMK नेताओं का सामान हटा रहे हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तस्वीर भी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें