मंगलवार रात को RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर IPL में 18 साल का सूखा खत्म किया, जिसके बाद बेंगलुरु में जश्न का माहौल था। कुछ घंटों बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एक हादसा हुआ, जहां टीम की घर वापसी के जश्न के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए। विशेषज्ञ इस बड़े हादसे के पीछे कई गलतियों और खामियों को कारण बताते हैं- सरकार की तरफ से जल्दबाजी में लिए गए फैसले, विरोधाभासी संदेश, खराब योजना, थका हुआ पुलिस बल, भीड़ का खराब मैनेजमेंट और बहुत देरी से रिस्पांस, जो आखिरकार आपदा का कारण बने।
