बिहार में पुलिस और अपराध के बीच सांठगांठ का एक बड़ा ही घिनौना मामला सामने आया, जहां चार पुलिसवालों ने खाकी वर्दी का फायदा उठाकर एक सोने के व्यापारी के कर्मचारी से 1.44 करोड़ रुपए का 1 किलो सोना लूट लिया। यह वारदात गया-कोडरमा के बीच हावड़ा-जोधपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में नवंबर के आखिरी हफ्ते हुई। सोमवार (29 दिसंबर) को जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आई।
