Get App

Kerala Elections: बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की लिस्ट, नेमोम से चुनाव लड़ेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

BJP ने केरल विधानसभा चुनावों के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा गया है। कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 5:46 PM
Kerala Elections: बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की लिस्ट, नेमोम से चुनाव लड़ेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर
Kerala Assembly Election 2026: केरल में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है।

Kerala Assembly Election 2026: केरल में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान के अगले ही दिन बीजेपी ने केरल के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 47 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

BJP ने केरल विधानसभा चुनावों के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा गया है। कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि, केरल में इस बार एक ही चरण में मतदान होगा। राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं 4 मई को चुनावों के नतीजों का ऐलान होगा। केरल की राजनीति में क्या वाम गठबंधन (LDF) अपनी हैट्रिक पूरी करेगा या कांग्रेस नीत (UDF) सत्ता में वापसी करेगी, ये भी चुनाव में सबकी नजरें इस बात पर होगी।

इन उम्मीदवारों को मिला टिकट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें