Get App

Prince: 20 साल पहले बोरवेल में गिरा प्रिंस अब कहां है और क्या कर रहा है? सामने आया ये हैरान करन वाला वीडियो

साल 2006, आज से 20 साल पहले हरियाणा के कुरूक्षेत्र के रहने वाले एक लड़के के लिए पूरा देश दुआ कर रहा था। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें 20 साल पहले 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा प्रिंस दिखाई दे रहा है। हालांकि अब प्रिंस 4 साल का नहीं रहा और उसकी उम्र 24 साल हो गई है।

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 3:48 PM
Prince:  20 साल पहले बोरवेल में गिरा प्रिंस अब कहां है और क्या कर रहा है? सामने आया ये हैरान करन वाला वीडियो
आज से 20 साल पहले हरियाणा के कुरूक्षेत्र के रहने वाले एक लड़के के लिए पूरा देश दुआ कर रहा था।

साल 2006, आज से 20 साल पहले हरियाणा के कुरूक्षेत्र के रहने वाले एक लड़के के लिए पूरा देश दुआ कर रहा था। उस बच्चे का नाम था प्रिंस और वो गांव के एक बोरवेल में गिर गया था। 20 साल साल पहले पूरे देश ने दुआ की थी ताकि उस गहरे बोरवेल से उसे बाहर निकाला जा सके। साल 2006 में बोरवेल में गिरे प्रिंस की उम्र महज चार साल थी। चार साल के प्रिंस को बचाने के लिए तकरीबन 50 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेश चला था और अंत में उसे बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया था। वहीं बोरवेल से बाहर निकलने के बाद प्रिंस उस समय पूरे देश में छा गए थे। पर क्या आपको पता है कि वो प्रिंस अब कहां है? उनका अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

'बोरवेल बॉय' प्रिंस की हिम्मत की तारीफ

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें 20 साल पहले 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा प्रिंस दिखाई दे रहा है। हालांकि अब प्रिंस 4 साल का नहीं रहा और उसकी उम्र 24 साल हो गई है। बता दें कि इस वीडियो में एक कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल प्रिंस से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। कुरुझेत्र के पोलो ग्रांउड में उन्होंने प्रिंस से मुलाकात की नवीन जिंदल ने प्रिंस की तारीफ करते हुए कहा कि साल 2006 में शाहबाद में एक चार साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था और आज वही बच्चा बड़ा होकर मजबूत बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रिंस दो दिन से भी ज्यादा समय तक बोरवेल में फंसा रहा, लेकिन उसने कभी हिम्मत नहीं छोड़ी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें