Bullet Train in India: भारत जल्द ही दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल होने वाला है, जहां हाई स्पीड रेल यानी बुलेट ट्रेन चलती है। वहीं बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके मुताबिक साल 2028 तक गुजरात में बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। CNN-News18 को मिले एक्सक्लूसिव डॉक्यूमेंट के मुताबिक, बुलेट ट्रेन 2028 तक गुजरात में साबरमती और वापी के बीच दौड़ सकती है। इसके बाद 2030 तक अहमदाबाद से मुंबई के बीच 508 किलोमीटर लंबे पूरे सेक्शन पर यह ट्रेन दौड़ेगी।
