Pyxis Pioneer: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और देश में LPG की बढ़ती किल्लत के बीच एक अच्छी खबर आई है। रविवार सुबह अमेरिका से भारी मात्रा में रसोई गैस लेकर एक विशाल जहाज, पिक्सिस पायनियर (Pyxis Pioneer), मंगलुरु पोर्ट पहुंच गया है। न्यू मंगलुरु पोर्ट अथॉरिटी (NMPA) के अनुसार, इस जहाज के आने से गैस की सप्लाई में सुधार होने की उम्मीद है।
