Chandigarh Grenade Blast: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) समर्थित एक मॉड्यूल से जुड़े पांच लोगों को चंडीगढ़ में स्थित पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर हुए विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक एक ग्रेनेड और हथियारों का एक अन्य जखीरा बरामद किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि दो मुख्य हमलावरों की भी पहचान कर ली गई है, जो अभी भी फरार हैं।
