Get App

India Mockdrill: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 7 मई को इन 244 जगहों पर होगा सिविल डिफेंस मॉकड्रिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Civil Defense Mockdrill: यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। गृह मंत्रालय की बैठक के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक सदस्य ने कहा, "हम तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। जिन खामियों को दूर किया जाना है, उनकी पहचान कर ली गई है

Shubham Sharmaअपडेटेड May 06, 2025 पर 1:01 PM
India Mockdrill: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 7 मई को इन 244 जगहों पर होगा सिविल डिफेंस मॉकड्रिल, यहां देखें पूरी लिस्ट
India Mockdrill: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 7 मई को इन 244 जगहों पर होगा सिविल डिफेंस मॉकड्रिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 मई को 244 जिलों में प्रभावी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि कल बुधवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जाएगी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

गृह मंत्रालय की बैठक के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक सदस्य ने कहा, "हम तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। जिन खामियों को दूर किया जाना है, उनकी पहचान कर ली गई है।"

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन मंगलवार को सिविल डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे जिसमें हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाने संबंधित ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करना, लोगों को ‘‘दुशमन के हमले’’ की स्थिति में खुद को बचाने के लिए प्रशिक्षित करना और बंकरों की सफाई करना शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें