खुद को महादेव का अवतार बताकर किया महिला का रेप! पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

इसके बाद आरोपी महिला को मंजरी इलाके के एक लॉज में ले गया, जहां उसने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। जैसे ही महिला बेहोशी की हालत में पहुंची, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि उसने इस दौरान महिला की गुप्त तस्वीरें भी खींच लीं

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
Maharashtra Rape: खुद को महादेव का अवतार बताकर किया महिला का रेप! पालघर से गिरफ्तार हुए ढोंगी बाबा

महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भगवान के नाम पर एक महिला के साथ बेहद घिनौना अपराध किया गया। पालघर जिले का रहने वाला एक तथाकथित बाबा, ऋषिकेश वैद्य, खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर एक 35 साल की महिला को अपने जाल में फंसा बैठा।

पीड़िता, जो पुणे की रहने वाली है, साल 2023 में फेसबुक के जरिए इस आरोपी के संपर्क में आई। शुरुआत में उसने भरोसा जीता, फिर धीरे-धीरे अपनी असली साजिश को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2023 में आरोपी पुणे पहुंचा और महिला से मिला। उसने खुद को भगवान महादेव का अवतार बताया और महिला को ‘पार्वती’ कहकर मानसिक रूप से अपने वश में कर लिया।


इसके बाद आरोपी महिला को मंजरी इलाके के एक लॉज में ले गया, जहां उसने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। जैसे ही महिला बेहोशी की हालत में पहुंची, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि उसने इस दौरान महिला की गुप्त तस्वीरें भी खींच लीं।

यहीं से शुरू हुआ ब्लैकमेल का खौफनाक खेल। आरोपी उन्हीं तस्वीरों के जरिए महिला को धमकाने लगा और बार-बार शारीरिक शोषण करता रहा।

मई 2024 में उसने महिला को वसई के एक होटल में बुलाया और फिर से जबरदस्ती करने की कोशिश की।

डरी-सहमी महिला लंबे समय तक चुप रही, लेकिन जब अशोक खरात का मामला सामने आया, तो उसे हिम्मत मिली और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि मामला पुणे का होने के कारण पहले ‘जीरो FIR’ दर्ज की गई और फिर जांच को हडपसर थाने को सौंप दिया गया है।

और भी चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यह शातिर बाबा इसी तरीके से कई और महिलाओं को भी अपने जाल में फंसा चुका है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है — आखिर कब तक लोग आस्था के नाम पर ऐसे ढोंगियों का शिकार बनते रहेंगे?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।