Get App

PM Modi in Assam: 'कांग्रेस झूठे वादों की दुकान है', असम चुनाव से पहले पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी माहौल वाले असम में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लोगों से आने वाले चुनाव में विपक्षी पार्टी को “कड़ी से कड़ी सजा” देने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घुसपैठ को बढ़ावा दिया और राज्य के मूल निवासियों की अनदेखी की।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 10:40 AM
PM Modi in Assam: 'कांग्रेस झूठे वादों की दुकान है', असम चुनाव से पहले पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'कांग्रेस झूठे वादों की दुकान है', असम चुनाव से पहले PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी माहौल वाले असम में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लोगों से आने वाले चुनाव में विपक्षी पार्टी को “कड़ी से कड़ी सजा” देने का आग्रह किया। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घुसपैठ को बढ़ावा दिया और राज्य के मूल निवासियों की अनदेखी की।

कोकराझार और गुवाहाटी में विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए अलग-अलग सभाओं में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक संकट के बारे में अफवाहें और गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया।

'कांग्रेस को कड़ी से कड़ी सजा दें'

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोकराझार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस का हाथ हमेशा से घुसपैठियों के साथ रहा है और आज भी है। दशकों तक कांग्रेस ने यहां के मूल निवासियों को जमीन के कानूनी दस्तावेज तक नहीं दिए।” उन्होंने आगे कहा, “मैं आपसे आने वाले चुनावों में कांग्रेस को कड़ी से कड़ी सजा देने का आग्रह करने आया हूं; यह साफ संदेश दें कि अब देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। असम से निकलने वाला संदेश पूरे देश की आवाज बनेगा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें