India LPG crisis: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि देश भर में LPG की सप्लाई आराम से हो रही है। सरकार ने ग्राहकों से पैनिक में खरीदारी से बचने और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने के तरीके अपनाने की अपील की है। मौजूदा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की मजबूती के साथ मंत्रालय ने बताया कि LPG की उपलब्धता पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसे मैनेज किया जा रहा है ताकि देश भर के घरों तक बिना रुकावट LPG पहुंच सुनिश्चित हो सके।
