Get App

Delhi Terror Attack: लाल किला ब्लास्ट से पहले आधी दिल्ली में घूमा उमर! 6 जिलों में 12 जगहों पर घूमी मौत की कार!

Delhi Car Blast: जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आधे दिल्ली का यह दौरा करने का मकसद क्या था। संदिग्ध जहां-जहां गया उन जगहों में नेताजी सुभाष पैलेस, अशोक विहार, कन्नॉट प्लेस, रंजीत फ्लाईओवर, डिलाइट सिनेमा, शहीद भगत सिंह मार्ग और रोहतक रोड शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर दिल्ली के कश्मीरी गेट, दरियागंज और लालकिले के इलाके भी शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 9:01 PM
Delhi Terror Attack: लाल किला ब्लास्ट से पहले आधी दिल्ली में घूमा उमर! 6 जिलों में 12 जगहों पर घूमी मौत की कार!
Delhi Terror Attack: लाल किला ब्लास्ट से पहले आधी दिल्ली में घूमा उमर!

दिल्ली विस्फोट की चल रही जांच में एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि संदिग्ध डॉ. उमर ने धमाके के लिए इस्तेमाल की गई हुंडई i20 कार को ड्राइव कर राष्ट्रीय राजधानी के करीब आधे हिस्से का सफर किया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने विस्फोट से पहले दिल्ली के छह जिलों में फैले 12 से ज्यादा जगहों का दौरा किया। जिन्होंने दक्षिण पूर्व दिल्ली, पूर्व दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली जिला, उत्तर दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली के क्षेत्र शामिल हैं, जो एक असामान्य और शायद पूर्व सुनयोजित रूट बताया जा रहा है।

जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आधे दिल्ली का यह दौरा करने का मकसद क्या था। संदिग्ध जहां-जहां गया उन जगहों में नेताजी सुभाष पैलेस, अशोक विहार, कन्नॉट प्लेस, रंजीत फ्लाईओवर, डिलाइट सिनेमा, शहीद भगत सिंह मार्ग और रोहतक रोड शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर दिल्ली के कश्मीरी गेट, दरियागंज और लालकिले के इलाके भी शामिल हैं।

CCTV फुटेज के जरिए सोमवार शाम को धमाका का सही समय पता चला। विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी रफ्तार से चल रही कार में हुआ। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए, साथ ही कई वाहन जल गए।

वरिष्ठ अधिकारीयों ने News18 को बताया कि डॉ. उमर ने शायद जानबूझकर भीड़-भाड़ वाले और हाई ट्रैफिक इलाकों से कार चलाई, ताकि निगरानी में भ्रम पैदा किया जा सके या सुरक्षा कवरेज का जायजा लिया जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें