Get App

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर! इस सप्ताह 45 डिग्री के पार जाएगा तापमान, IMD ने दी लू चलने की चेतावनी

Delhi Heatwave Alert: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भीषण लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने सोमवार (9 जून) को राष्ट्रीय राजधानी में इस सप्ताह भीषण गर्मी रहने और तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 09, 2025 पर 1:48 PM
Delhi Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर! इस सप्ताह 45 डिग्री के पार जाएगा तापमान, IMD ने दी लू चलने की चेतावनी
Delhi Heatwave Alert: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार सुबह तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा

IMD Heatwave Alert for Delhi-NCR: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी सोमवार (9 जून) से दिल्ली में लू भी चलेगी। इस सप्ताह राजधानी में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इंडिया मेटीरियोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने सोमवार (9 जून) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह भीषण गर्मी रहने और तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार सुबह तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान के और भी बढ़ने की आशंका है, जो संभवतः 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम चार दिनों तक गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है, जिसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने की भी आशंका है। हालांकि इससे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। एक दिन पहले रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस जून में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 219 दर्ज किया गया, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है। आंकड़ों के अनुसार, AQI को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' कैटेगरी में माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें