Get App

DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार, 2.5 लाख रुपये के ड्रोन इंपोर्ट रिश्वत मामले में CBI का एक्शन

Drone import bribe case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) मुख्यालय, नई दिल्ली स्थित 'एयरवर्थनेस निदेशालय' के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मुदावथ देवुला को एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि के साथ गिरफ्तार किया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 9:48 AM
DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार, 2.5 लाख रुपये के ड्रोन इंपोर्ट रिश्वत मामले में CBI का एक्शन
Drone import bribe case: DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल 2.5 लाख रुपये रो रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं

Drone import bribe case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक अन्य निजी कंपनी के लिए ड्रोन आयात करने के लाइसेंस के बदले कथित तौर पर 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एक प्रमुख कॉरपोरेट समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भरत माथुर और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) में 'एयरवर्दीनेस डायरेक्टरेट' के डिप्टी डायरेक्टर जनरल को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को की गई कार्रवाई में सीबीआई ने DGCA में 'एयरवर्दीनेस डायरेक्टरेट' के डिप्टी डीजी मुदावथ वुला और ड्रोन टेक्नोलॉली से जुड़ी कंपनी एस्टेरिया एयरोस्पेस लिमिटेड के भरत माथुर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के प्रावधानों के तहत माथुर, देवुला और एस्टेरिया एयरोस्पेस लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि जिस प्रमुख कॉर्पोरेट समूह में माथुर काम कर रहे थे, उसे FIR में नामजद नहीं किया गया है। एस्टेरिया एयरोस्पेस के 2024-25 के वित्तीय विवरणों के अनुसार, वह एस्टेरिया एयरोस्पेस की मूल कंपनी है।

दिल्ली में चार ठिकानों पर रेड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें