Kanpur Suicide Case: कानपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक 23 साल के युवा वकील ने आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड करने से पहले अपने पीछे दो पन्नों का एक नोट छोड़ा है, जिसमें उसने बचपन से अपने पिता की तरफ से मिले मानसिक और शारीरिक दबाव के बारे में विस्तार से लिखा है। बता दें कि मृतक का नाम प्रियांशु था, जो अपने पिता के साथ कानपुर कोर्ट में वकालत करता था। खबरों के मुताबिक, उसने उसी कोर्ट की बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
