Get App

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा, लैंडिग के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में लगी आग

Air India Plane Fire News : हादसे के वक्त सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित नीचे उतर गए। एयर इंडिया की तरफ से भी पुष्टि की गई है कि किसी को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन आग की वजह से विमान को थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है। हादसे के बाद कंपनी ने कहा है कि फिलहाल विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 6:51 PM
Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा, लैंडिग के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में लगी आग
लैंडिग के बाद एयर इंडिया फ्लाइट में लगी आग

Delhi Airport:  दिल्ली एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक लैंड करते ही एयर इंडिया के प्लेन में आग लग गईहांगकांग से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही एयर इंडिया के विमान की सहायक पॉवर यूनिट में आग लग गई। हांलाकि इस हादसे में किसी के घायल या चोट लगने की खबर नहीं है, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

हादसे के बाद कंपनी ने कहा है कि फिलहाल विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बारे में नियामक एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें