4 गर्लफ्रेंड, शराब की लत और 12 पेज का सुसाइड नोट, सगाई के बाद बदला मंगेतर का रंग, 26 साल की युवती ने उठाया खौफनाक कदम!

बुधवार को कडप्पा के पटेल स्ट्रीट स्थित घर में रेहाना मृत पाई गई। घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को सजा देने की मांग की। मृतका रेहाना ने हाल ही में MSc की पढ़ाई पूरी की थी। उसकी सगाई 15 फरवरी को बेंगलुरु में काम करने वाले शाहजहां से हुई थी

अपडेटेड Apr 25, 2026 पर 2:59 PM
Story continues below Advertisement
Bengaluru Suicide: सगाई के बाद बदला मंगेतर का रंग, 26 साल की युवती ने उठाया खौफनाक कदम (FILE PHOTO)

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां 26 साल की एक युवती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सगाई के बाद उसके मंगेतर का व्यवहार अचानक बदल गया था और वह शादी तोड़ने का दबाव बनाने लगा था।

मृतका रेहाना ने हाल ही में MSc की पढ़ाई पूरी की थी। उसकी सगाई 15 फरवरी को बेंगलुरु में काम करने वाले शाहजहां से हुई थी, जो कडप्पा जिले के प्रोड्डटूर का रहने वाला है। दोनों की शादी अगस्त में तय थी। शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ ठीक था और देर रात तक फोन पर बातें होती थीं।

लेकिन करीब तीन हफ्ते पहले से शाहजहां का व्यवहार बदलने लगा। पुलिस के अनुसार, रेहाना ने एक 12 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा कि उसका मंगेतर अब उससे कहता था कि उसे उससे कोई लगाव नहीं है और वह उसे बिल्कुल पसंद नहीं करता। उसने यह भी बताया कि शाहजहां की पहले चार और गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।


परिवार का आरोप है कि शाहजहां ने रेहाना पर शादी तोड़ने का दबाव बनाया। उसने यह भी कहा कि वह शराब का आदी है और अपने पिता के दबाव में आकर यह रिश्ता कर रहा था। जब रेहाना ने उससे सवाल किए, तो उसने साफ कह दिया कि उसे उससे कोई फीलिंग नहीं है। इस वजह से रेहाना धीरे-धीरे डिप्रेशन में चली गई।

बुधवार को कडप्पा के पटेल स्ट्रीट स्थित घर में रेहाना मृत पाई गई। घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को सजा देने की मांग की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और रेहाना के मंगेतर शाहजहां के साथ-साथ उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

IRS Officer Daughter Murder: "मैंने कांड कर दिया..." IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद चचेरे भाई से बोला आरोपी राहुल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।